Published On : Mon, Feb 4th, 2019

हिंदी भाषी सेना ने वितरित किए वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र

नागपुर: अखिल भारतीय हिंदी भाषीय बहुउद्देशीय संस्था द्वारा प्रणित हिंदी भाषी सेना की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र बनवाकर वितरित किए गए. हिंदी भाषी सेना के मानकापुर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व सदस्यों द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड दिए गए.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से गरीब बालिकाओं की शिक्षा हेतु निःशुल्क पुस्तक, गणवेश वितरित किए जाते हैं. वहीं बुजुर्गों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की ओर जोर दिया जा रहा है. जिसके लिये समय समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं. प्रमुखता से रामनारायण मिश्र, भागवत सिंह खंगार, दीपक पांडेय, कमलेश राय, रणविजय सिंह, अमोद राय, मुन्ना पांडेय, रामाश्रय मिश्रा सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement