नागपुर: अंखड भारत विचार मंच की ओर से मानकापुर स्थित कार्यालय में गरीब व जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का लाभ लगभग 200 लोगों ने लिया। इस अवसर पर 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को चष्मा वितरण भी किया गया।
शिविर में ब्लड शुगर, बीपी व नेत्र जांच शिविर लगाया गया था। शिविर में डा. अतुल विद्यार्थी, डा. नीलेश गड्ढेवार, डा. ए.के सिंह व उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से प्रत्येक शनिवार व रविवार को अलग अलग स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
इसके अंतर्गत 4 अगस्त को सुबह 10 से 1 बजे तक झिंगाबाई टाकली चैक हनुमान मंदिर में शिविर होगा। अधिक से अधिक संख्या मंे उपस्थिति की अपील मंच की ओर से की गई है।
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet





