Published On : Thu, Mar 28th, 2019

गडकरी ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता भी मेरे साथ

Advertisement

नागपुर: नागपुर की लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को नागपुर पहुंचे. गडकरी ने यहां अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं. गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के कई लोग उन्हें फोन करके जीत का आश्वासन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे उनके साथ हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन गडकरी ने कहा, “कांग्रेस के लोग भले ही अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं, लेकिन वे दिल से मेरे साथ हैं. मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि मैं इस चुनाव में जीत हासिल करूंगा. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मुझे फोन करके कह रहे हैं कि आप चुनाव जीतेंगे. वे मेरे साथ हैं. शारीरिक रूप से भले ही वे कांग्रेस का प्रचार कर रहे हों, लेकिन मानसिक रूप से वे मेरे साथ हैं.”

बता दें कि नागपुर सीट पर 11 अप्रैल को पहले चरण में मदतान होगा. सोमवार को गडकरी ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया था. पिछले लोकसभा चुनाव में गडकरी ने नागपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार को हराया था. गडकरी ने 2 लाख 80 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस उम्मीदवार पर जीत दर्ज की थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.