Published On : Sat, Dec 29th, 2018

कोयला तस्करी करनेवालों पर पालकमंत्री की लाइव रेड

Advertisement

नागपुर: पारशिवनी के आमडी फाटा रोड पर तब अचानक खलबली मच गई जब जिले के पालकमंत्री ने अचानक कोयला तस्करों पर रेड डाल दी. बिलकुल अचानक हुई इस कार्रवाई से चारों ओर खलबली मच गई.

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पालकमंत्री व राज्य के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इलाके के नायकुण्ड गांव के पास अवैध कोयला का व्यवसाय करनेवाले पर रेड किया. पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरा ट्रक पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के पास कोयले के ऐसे रोज दो से तीन ट्रक ख़ाली कराए जाते थे और बेचे जाते हैं. घटना स्थल से तराज़ू भी मिला. अनुमान लगाया दा रहा है कि यह कोयला महानिर्मिति का है.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यहां करीब ही कोयला खदान है जहां से यह अवैध कोयला लाए जाने का संदेह है. रेड के बाद पालकमंत्री ने पारशिवनी पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

हालांकि इस कार्रवाई कितनों और कितने की धरपकड़ हुई यह खुलासा नहीं हुआ, लेकिन दलबल के साथ पहुँचे पालकमंत्री के अचानक की गई इस कार्रवाई से तस्करों के बीच सीधा संदेश गया है. घटनास्थल पर इस दौरान पालकमंत्री के साथ मल्लिकार्जुन रेड्डी, पूर्व विधाक आशीष जयस्वाल, योगेश वाडीभस्मे व अन्य उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.