नागपुर: अपनी मांगो को लेकर पिछले दो दिनों से संविधान चौक पर पदवीधर अंशकालीन कर्मचारी संघर्ष संगठन की ओर से अनशन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में बड़ी तादाद में कर्मचारी एकजुट हुए हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें शासकीय नौकरी में शामिल किया जाए। इन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कर्मियों को बिनाशर्त सरकारी नौकरी देने के लिए 6 जनवरी 2015 से प्रक्रिया शुरू की गयी है।
लेकिन अब तक कर्मचारियों को नौकरी नहीं दी गयी है। अपनी मांगो के लिए कर्मचारियों ने कई बार श्रृखंलाबद्ध अनशन किया। विधानसभा शीतसत्र के दौरान भी प्रदर्शन किया गया। लेकिन सरकार ने इस ओर से ध्यान नहीं दिया। विधायक बच्चू कडु के नेतृत्य में मुख्य सचिव सुमित मल्लिक को निवेदन दिया गया था। उन्होंने मंत्रिमडल की बैठक में 7 दिनों में निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन बैठक में अब तक इस पर विचार नहीं किया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इस प्रदर्शन में संगठन अध्यक्ष रंजीत सोमकुंवर की ओर से बेमियादी अनशन किया जा रहा है। उनके समर्थन में नागपुर जिले से बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद थीं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death









