भंडारा/गोंदिया। केंद्रीय ग्रामीण विकास व इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने अपने गोंदिया और भंडारा जिले के दौरे के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. परिणय फुके के लाखनी स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार 23 फरवरी को भेंट दी।
केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील स्थित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कहा -जहां कमल होगा.. वहां विकास होगा ? इसके बाद डॉ. परिणय फुके के लाखनी निवास स्थान पर पहुँचे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का डॉ. परिणय फुके ने स्वागत, वंदन और अभिनंदन कर उनसे अनेक विषयों पर चर्चा की।
श्री कुलस्ते ने इस भेंट के दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारियों से भेंट कर भाजपा द्वारा जारी हर घर कमल अभियान की जानकारी हासिल की और डॉ. परिणय फुके के निवास स्थान पर कमल का फूल बनाकर इस अभियान को तेज करने का आव्हान किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान को भी बढ़ावा देकर कहा -हर घर में कमल खिलाना है।
इस दौरान विदर्भ संघटन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, सांसद सुनील मेंढे, आमदार तथा क्लस्टर प्रमुख प्रवीण दटके , हेमंतभाऊ पटले सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिती रही।
रवि आर्य
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...
RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...
बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon
आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news










