Published On : Fri, Aug 7th, 2020

गोंदिया: किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Advertisement

बुर्शीटोला इलाके में तेंदुए ने मचा रखा है आतंक

गोंदिया जिले के नवेगांवबांध वन परीक्षेत्र अंतर्गत आने वाले नवेगांव- नागझीरा टाइगर रिजर्व (NNRT) के बफर जोन से लगे बुर्शीटोला गांव व आसपास के इलाके में तेंदुए का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का खेतों पर काम करना मुश्किल हो चला है ।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गुरुवार 6 अगस्त की शाम 6 बजे के आसपास तेंदुआ जंगल से रास्ता भटक कर बुर्शीटोला गांव की सरहद में दाखिल हुआ तथा खेत में काम कर रहे किसान ज्ञानेश्वर काशीराम वलके ( 38, बुर्शीटोला ) पर हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया, किसान के सिर व शरीर पर नाखूनों के निशान हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस दौरान किसान को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया ,चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान हाथों में टिकास ओर फावड़ा लेकर मदद हेतु दौड़े जिस पर तेंदुआ घनी झाड़ियों से होकर जंगल की ओर भाग गया ।

इधर घायल किसान को नवेगांवबांध के ग्रामीण अस्पताल लाया गया तथा घटना के संदर्भ में सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
हालांकि पीड़ित की हालत स्थिर है लेकिन उसे आगे के इलाज के लिए गोंदिया भेज दिया गया है। वन विभाग द्वारा उसे नियमों के अनुसार उपचार के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की जाएगी।

तेंदुए के आतंक से भयभीत बुर्शीटोला गांव और आसपास लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

रवि आर्य

Advertisement
गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट खुले #maharashtranews #bhandara #dam #latestnews #barish

गोसीखुर्द बांध के सभी 33 गेट खुले #maharashtranews #bhandara #dam #latestnews #barish

भिवंडी में बारिश से बाजार जलमग्न #maharashtranews #barish #mansoon #newsupdate

भिवंडी में बारिश से बाजार जलमग्न #maharashtranews #barish #mansoon #newsupdate

आठ माह से वेतन नहीं, मजदूर नाराज #maharashtranews #chandrapur #majdur #andolan #latestnews

आठ माह से वेतन नहीं, मजदूर नाराज #maharashtranews #chandrapur #majdur #andolan #latestnews

धुले में ठाकरे गुट को बड़ा झटका #maharashtranews #shivsena #shivsenaubt #politicalnews

धुले में ठाकरे गुट को बड़ा झटका #maharashtranews #shivsena #shivsenaubt #politicalnews

किसी को बेघर नहीं होने देंगे #maharashtranews #beghar #latestnews #newsupdate #udaysamant

किसी को बेघर नहीं होने देंगे #maharashtranews #beghar #latestnews #newsupdate #udaysamant

ईवीएम और लोकतंत्र पर पटोले के सवाल #nagpurnews #nanapatole #politicalnews #evm #loktantra #news

ईवीएम और लोकतंत्र पर पटोले के सवाल #nagpurnews #nanapatole #politicalnews #evm #loktantra...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges