Published On : Sun, Aug 7th, 2016

सम्राट गारमेंट शॉप ​के ​मालिक व्यवसायी पिता-पुत्र पर हमला

Advertisement

samart-garments

Nagpur: सीताबर्डी मेन रोड पर सम्राट गारमेंट शॉप के  मालिक व्यवसायी पिता-पुत्र पर कथित हॉकरों के गुट ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इसके चलते तनाव की स्थिति बन गई.

जख्मी व्यवसायियों में इतवारी निवासी 60 वर्षीय प्रसन्न मोदी (पिता) और उनके पुत्र निशांत मोदी (32) का समावेश है. दोनों रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके दुपहिया पर घर लौट रहे थे. इस दौरान व्यंकटेश मार्केट के सामने कथित हॉकर बाइक लेकर खड़ा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोदी की दुपहिया का मामूली कट आरोपी की बाइक को लग गया. यह देखकर आरोपी ने दोनों को मारना शुरू कर दिया.

परिसर के कुछ और कथित हॉकर जमा होकर दोनों व्यवसायियों को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से मारने लगे.

Advertisement

इस बीच कुछ दुकानदारों ने व्यवसायियों को पहचान कर चिल्लाना शुरू किया. यह देखकर हमलावर फरार हो गए. व्यापारी दोनों को जख्मी हालत में लेकर सीताबर्डी थाने पहुंच गए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.