Published On : Mon, Aug 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कत्तल के लिए गोवंश चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 5.45 लाख का माल जब्त

Advertisement

कत्तल के लिए गोवंश चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 5.45 लाख का माल जब्त

नागपुर: कत्तल के लिए गोवंश चोरी कर उसे बेचने की तैयारी करने वाले गिरोह के खिलाफ यशोधरा नगर पुलिस की डीबी टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक गाय, कार, धारदार छुरी और दो मोबाइल फोन समेत करीब 5.45 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

नाले के किनारे कत्तल की तैयारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संगम नगर इलाके में अनाफ फर्नीचर के पीछे नाले के किनारे एक गाय को कत्तल के लिए लाया गया है। सूचना के आधार पर डीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर तीन आरोपी गाय को बांधकर कत्तल की तैयारी करते हुए मिले। पुलिस ने गाय को सुरक्षित कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

MIDC इलाके से गाय चोरी करने का आरोप

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने MIDC थाना क्षेत्र से गाय चोरी की थी और उसे कार में भरकर कत्तल के लिए संगम नगर लाए थे। पुलिस के अनुसार, कत्तल के बाद गौमांस बेचकर मिलने वाली रकम को तीनों के बीच बांटने की योजना थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्फाज अहमद उर्फ सोबी अंसारी, समीर अहमद कुरैशी और शेख शाहरुख के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 25 हजार रुपये कीमत की गाय, 5 लाख रुपये की हुंडई कार, धारदार छुरी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यशोधरा नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.