Published On : Wed, Aug 8th, 2018

विभिन्न मुद्दों को लेकर गडकरी लेंगे मनपा की बैठक

Advertisement

Nitin Gadkari 1

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आगामी 12 अगस्त को मनपा की विभिन्न 25 परियोजनाओं को लेकर बैठक करनेवाले हैं.

इस बैठक में महापौर नंदा जिचकार, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मनपा प्रशासन के सारे अधिकारीगण मौजूद रहेंगे.

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बैठक के संबंध में गडकरी के निजी सहायक सुधीर देउलगावकर ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर इस संबंध में जानकारी दी.

इस बैठक का मुख्य एजेंडा शहर बस सेवा, महल के केलीबाग रोड के चौड़ाईकरण का मसला, सुभाष रोड का स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, मनपा से नागपुर सुधार प्रन्यास को जमीन हस्तांतरण, घर घर घनकचरा संकलन, प्रस्तावित अंबाझरी एम्फिथिएटर और कला दीर्घा रखा गया है.

साथ ही शहर की सडकों में पानी भरने की समस्या को भी बैठक के दौरान चर्चा में लाया जाएगा.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement