Published On : Fri, Nov 25th, 2016

5 दिसम्बर से शहर के मुख्य मार्गों पर दौड़ेगी ग्रीन बस

Advertisement

Green Bus Nagpur
नागपुर महानगरपालिका की परिवहन समिति प्रमुख ने जानकारी दी कि शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली ग्रीन -रेड बस अब 5 दिसंबर से चलाई जाएगी।ग्रीन बस सिर्फ शहर के मुख्य मार्गों पर दौड़ेगी।

आगामी माह 5 दिसम्बर 2016 से नागपुर में राज्य का शीतकालीन अधिवेशन सत्र शुरू हो रहा है। अधिवेशन के पहले दिन दोनों सदनों में श्रंद्धाजलि कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित भाजपा मंत्रियों के हाथों ग्रीन बस पहली बवार प्रथम मर्तबा जनता की सेवा में विधिवत शुरू किया जाएगा। मनपा को ५५ ग्रीन बस स्केनिया कंपनी उपलब्ध कराएगी।

मनपा के परिवहन समिति अध्यक्ष नरेन्द्र बोरकर के मुताबिक बस के संचालन के लिए निर्मित इंटीग्रेटेड बस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट अर्थात आईबीटीएम ने बस के सुचारू संचालन के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा था। लेकिन व्यवस्था में देरी के साथ राजनैतिक अड़चनों के कारण ग्रीन-रेड बस की नए ऑपरेटरों के हस्ते संचालन नहीं हो सका।5 दिसम्बर को १० ग्रीन बस और ५-५ नए रेड बस शुरू करने की योजना है।

शहर में ग्रीन -रेड बस परियोजना के विकास के लिए मनपा ने डीआईएमटीएस (दिल्ली इंट्रीगेटेड मैनेजमेंट ट्रांसपोर्टिंग सिस्टम ) से आईबीटीएम को संलग्न किया है।

इस परियोजना की जानकारी देने के लिए मनपा कार्यालय में टाटा कंपनी द्वारा निर्मित 34 सीटर क्षमता वाली दो बसें लाई गई थीं। जहां कंपनी के कर्मचारी और परिवहन समिति अध्यक्ष नरेन्द्र बोरकर ने तकनीक और नियम की जानकारी पत्रकारों को दी। बोरकर के मुताबिक ग्रीन -रेड की तकनीक को पर्यवारण के अनुकूल बनाया गया है जो शहर के पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

ग्रीन रेड बस का निर्माण टाटा कंपनी द्वारा किया गया है। कंपनी मनपा को 20 ,34 और 54 सीटर बस उपलब्ध कराएगी। शहर में भविष्य में कुल 150 ग्रीन -रेड बस दौड़ेगी। कंपनी 50 -50 बसों की खेप में 3 चरणों में मनपा को उपलब्ध कराएगी। परिवहन समिति अध्यक्ष में मुताबिक 1 दिसंबर से शहर में दौड़नेवाली सभी पुरानी बसों में जीपीआरएस सिस्टम लगाया जायेगा।

वर्तमान में शहर बस सेवा के रूप में शुरू स्टार बस का संचालन कर रही कंपनी पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। जिससे यह परियोजना नागरिको के लिए सहूलियत काम दिक्कत देने का काम ज्यादा करती आयी है। पर अब मनपा का दावा है कि ग्रीन -रेड बस परियोजना में किसी तरह की दिक्कतें पेश नहीं आएगी। शहर बस परियोजना के लिए 5 दिसंबर से नए ऑपरेटर को नियुक्त किये जाने की जानकारी भी परिवहन समिति अध्यक्ष ने दी।
उल्लेखनीय यह है कि वर्त्तमान में १७० रेड बस नागपुर में सेवा दे रही हैं। रेड बस के नए तीनों ऑपरेटर खुद के खर्च पर ६५-६५ नए रेड बस मनपा बस सेवा में जोड़ कर खुद संचालन करेंगी। प्रत्येक ऑपरेटर १५ मिनी,२० मध्यम और ३० बड़े बस खरीद कर बेड़े में शामिल करेंगी।पहले से ख़राब पड़ी ७० बसों के लिए निर्देश दिया गया है कि जो बसें सुधरने की स्थिति में हैं,उसे सुधार कर सेवा में लगाया जाए। नए और पुराने बसों को खड़ा रखने के लिए २ स्थान उपलब्ध कराए गए हैं.

वर्तमान ऑपरेटर फरवरी 2017 के बाद अपनी जिम्मेदारी से पूर्णतः मुक्त हो जायेंगे। तब तक नए तीनों ऑपरेटरों को धीरे-धीरे सभी बसों को पुराने ऑपरेटर वंश निमय से अपने कब्जे में लेने का निर्देश मनपा प्रशासन ने दिया है। मनपा परिवहन समिति का स्वतंत्र व पहला बजट दिसम्बर 2016 में पेश किये जाने की जानकारी परिवहन समिति के प्रमुख बाल्या बोरकर ने दी.

– राजीव रंजन कुशवाहा