Published On : Thu, Jul 16th, 2020

सीरिया परिवार का चौथी पीढ़ी राजनीत में सक्रिय

धनेश प्रदीप सीरिया कामठी शहर युवक कांग्रेस का कार्याध्यक्ष नियुक्त, शुभचिंतकों ने पशु पालन व दुग्ध व्यवसाय मंत्री सुनील केदार का आभार माना

कामठी/नागपुर – कामठी की सीरिया परिवार इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस में सक्रीय रहे। तब इस परिवार के सीरिया कांग्रेस के पदाधिकारी थे। इस परंपरा को कायम रखते हुए इस परिवार के चौथी पीढ़ी का नेतृत्व करने वाले धनेश प्रदीप सीरिया को नागपुर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सीरिया ने कामठी शहर युवक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। धनेश के कांग्रेस व राजनीत में सक्रिय से जिले के मंत्री सुनील केदार काफी प्रभावित हुए तो उनके सिफारिश पर जिलाध्यक्ष राहुल सीरिया ने धनेश प्रदीप सीरिया को कामठी शहर के युवा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। मंत्री केदार की दूरदृष्टि के लिए धनेश के शुभचिंतकों ने मंत्री केदार का आभार माना।

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

याद रहे कि वर्ष 1964 में धनेश के दादा स्वर्गीय पूरणलाल सीरिया कामठी नगर परिषद के अध्यक्ष थे। इसके बाद हुकुमचंद सीरिया वर्ष 1992 में नगरपरिषद अध्यक्ष बने।यह परिवार प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जमाने से राजनीत में आजतक सक्रिय रहकर सेवाएं दे रहा हैं। इसी तरह सीरिया परिवार को मंत्री सुनील केदार का भी करीबी कहा जाता हैं।

धनेश ने परिवार की परंपरा कायम रखते हुए पिछले कुछ वर्षों से कामठी क्षेत्र में सामाजिक,राजनीतिक,व्यवसायिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। खासकर कोविड-19 के वर्तमान काल में सैनिटाइजर,मास्क,अन्न-धान्य, प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था निःशुल्क रूप से की और करवाने वालों का प्रमुखता से साथ देकर उनका हौसला बढ़ाया।

धनेश सीरिया की नियुक्ति पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश भोयर,कामठी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शकूर नागानी,फैजल नागाणी,अनुराग भोयर,इर्शाद शेख,तुषार दावानी,मनोज यादव,संदीप यादव,शुशांत यादव,मनोज यादव ने विशेष रूप से अभिनंदन किया।अभिनन्दन पश्चात धनेश ने कहा कि जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश भोयर,कामठी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शकूर नागानी के मार्गदर्शन में समाज और पक्ष हितार्थ जनउपयोगी कार्य करेंगे। शनिवार को वे मंत्री सुनील केदार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement