
नागपुर– अयोध्या में रामजन्म भुमि में मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न हो रहा है. पुरे देश में हिन्दुओ की और से आज के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, कई शहरों में गांवो में भगवान् राम की पूजा, अर्चना की जा रही है.
देश में इस समय उत्साह का वातावरण है. नागपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुबह से ही दिखाई दे रहा है. नागपुर के रामनगर के राम मंदिर में भी पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की ओर से मंदिर में पूजा की गई और मंदिर निर्माण की नीवं में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले कारसेवकों का स्वागत और सत्कार किया गया.
बावनकुले ने श्रीफल और शॉल देकर इन कारसेवको का सम्मान किया. इस दौरान नगरसेविका परिणीता फुके समेत अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता, मंदिर के पुजारी, समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालुओ के साथ साथ परिसर के नागरिक भी बड़ी तादाद में यहां मौजूद थे.
कडा मंडी में प्याज के बढ़े दाम #maharashtranews #newsupdate #latestnews #pyaj #kisan
वनरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज #maharashtranews #vanvibhagbharti #andolan #newsupdate
मुख्यमंत्री जन्मदिन पर दस लाख परिवारों तक सेवा #nagpurnews #bawankule #politicsnews
उद्धव ठाकरे को पहले मांगनी चाहिए थी माफी #nagpurnews #shivsena #uddhavthackeray #politicsnews...
मनपा बजट पर विकास ठाकरे के सवाल #nagpurnews #NMC #budget #vikasthakare #politicalnews
Manuhaar Choubey - Career Guidance | NAGPUR TODAY | CAREER | GUIDANCE...










