एक नक्सली जख्मी होने का अंदाज, नक्सली सामग्री जब्त
गड़चिरोली। एटापल्ली तहसील के अतिदुर्गम कोटमी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले कोंदावाही जंगल में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक नक्सली जख्मी होने का पुलिस ने अंदाज जताया है. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से क्लेमोर माइन्स वायर बंडल सहित आदि नक्सली सामग्री जब्त की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एटापल्ली तहसील के कोंदावाही जंगल परिसर में जिला कोमटी पुलिस नक्सल विरोधी अभियान पर थी. तभी नकालियों ने जवानों पर गोलीबार की. जवानो ने भी जवाबी फायरिंग की. जवानों का बढ़ता दबाव देख नक्सली जंगल में भाग गए. पुलिस ने घटनास्थल से क्लेमोर माइन्स, वायर बंडल आदि सामग्री जब्त की है.

Representational Pic
स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...
छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...
हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...
40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...
2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews #UddhavThackeray #ShivSena #Political
बिना दस्तावेज मध्य प्रदेश की बस जब्त #MaharashtraNews #STBus #RTO #BusChecking #MPBus...



