Published On : Wed, Jun 17th, 2020

फिल्म निर्माता अजय धामा को कोरोना वॉरियर के सम्मान से किया सम्मानित

Advertisement

नागपुर– कोरोना के बढ़ते मामलों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. भारत देश में भी यह बिमारी अब पैर पसार चुकी है और बड़ी तेजी से इसका संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की आजीविका भी बेहद प्रभावित हो रही है.स्थिति तो यह है कि कुछ लोगों के पास खाने के लिए एक वक्त की रोटी तक नहीं है.

पुरे देश में कोरोना के कारण गरीब और जरूरतमंद लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. कई लोगों के रोजगार जाने के कारण भी उनको घर चलाना मुश्किल हो रहा है.

वहीं इन दिनों बॉलीवुड जगत के तमाम लोग असहाय लोगों की मदद के लिए मैदान में उतरे हैं. उन्हीं में से एक हैं फिल्म निर्माता अजय धामा जो कि लगातार समाजसेवा कर लोगों की मदद कर रहे हैं. जब से लॉकडाउन लगा है तभी से अजय धामा समाजसेवी के तौर पर कई लोगों को मास्क, राशन जैसी ज़रुरी चीज़ें उपलब्ध करा चुके हैं और अभी भी खाना व मास्क वितरित कर रहे हैं.

Advertisement

अपनी जान की परवाह किए बिना अजय कोरोना की इस जंग में योद्धा के तौर पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जिन्हें कई लोगों ने कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मानित भी किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.