Published On : Sun, Oct 26th, 2014

लाखांदुर : तेज रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, 3 की मौत; 2 गंभीर

Advertisement

car accident
लाखांदुर (भंडारा)।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई और उनमें तीन युवकों की जगह पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना कल मध्यरात्रि के दौरान भंडारा जिले की लाखांदुर तहसील के ग्राम अंतरगांव के पास हुई.

मृतकों में चंदन ऊर्फ चंकी खत्री (21), सौरभ धोटे (19) और प्रदीप उर्फ गोलू तोंडरे (23) शामिल हैं. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शुभम बगमारे (19) और शुभम भजने (23) को नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत चिंताजनक बताई गई है.

शुक्रवार रात भोजन निपटाकर लाखांदुर निवासी चंदन खत्री ने अपनी वरना कार क्र. एमएच-36-एच-4070 निकाली और अपने चार दोस्तों को साथ लेकर ‘ड्राइविंग’ पर निकल गया. बताया गया कि रात 12 बजे के बाद सभी कार लेकर साकोली मार्ग से काफी आगे निकल गए. इस दौरान कार चला रहे चंदन का स्टियरिंग पर से नियंत्रण छूट गया और कार सड.क किनारे एक पेड. से जा टकराई.

car accident
बताया गया कि कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसकी टक्कर से दो पेड. उखड.कर धराशायी हो गए, वहीं कार के भी परखच्चे उड. गए. कार का इंजन बाहर निकलकर दूर जा गिरा और उसमें सवार पांचों युवक कार के बाहर फेंके गए. इसमें चंदन, सौरभ और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, शुभम बगमारे और शुभम भजने गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घायल शुभम भजने ने किसी तरह लाखांदुर पहुंचकर घटना की जानकारी दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.