Published On : Fri, Jun 23rd, 2017

भाजपा नेता के घर से नकली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद

Advertisement

Exchange of old notes
नई दिल्ली: केरल में भाजपा नेता के घर से नकली नोट और नकली नोट छापने की मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने केरल के लोकल भाजपा नेता के घर से नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन बरामद की है। श्री नारायाणपुरम इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर ये सारी चीजें बरामद की।

पुलिस ने भाजपा नेता राकेश और उसके भाई राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन दोनों ने इस मामले में पूछताछ कर रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेता के घर से 1.35 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस को ये रकम 20 रुपए, 50 रुपए, 500 रुपए और 2000 रुपए के नकली नोटों में मिले।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेश और राकेश नाम के नेता ने बहुत की कम समय में काफी संपत्ति बना ली है। उन्हें जानकारी मिली की ये लोग नकली नोटों के कारोबार में शामिल हो सकते है, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर उसके घर में छापेमारी की और ऑपरेशन कुबेर को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके घर से भारी मात्रा में नकली नोटों की गड्डियां बरामद की। अब उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.