Published On : Fri, Mar 17th, 2017

दिल्ली नहीं जाएंगे फडणवीस: गडकरी

Advertisement

Nitin Gadkari

File Pic

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भेजे जाने की अटकलों पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। महाराष्ट्र की राजनीतिक में दबदबा रखने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य में अपनी काबिलियत साबित की है।

वह राज्य में अच्छा काम कर रहे हैं। हालिया चुनाव में उन्होंने बीजेपी को नई विजय दिलाई है। ऐसे में उन्हें यहां से हिलाने की आवश्यकता नहीं है। वह दिल्ली की राजनीतिक में फिलहाल नहीं जाएंगे और महाराष्ट्र में ही रहेंगे।

केंद्रीय राजनीतिक में तेजी से हो रहे बदलाव को देखते हुए महाराष्ट्र में अटकलों का बाजार गरम हो गया था। केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की गोवा में वापसी के बाद केंद्र की राजनीति में कई तरह के बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में नए चेहरे लाएंगे जाएंगे। हवा उड़ाई गई कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्र की राजनीतिक में जा सकते हैं। इन अटकलों पर गडकरी ने विराम लगा दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.