Published On : Wed, Sep 21st, 2016

रेलवे पूर्वी द्वार के पीछे अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी द्वार के सामने मनपा के दुकानों के इर्द-गिर्द एवं सार्वजानिक आवाजाही मार्ग पर वर्षो से किया गया अतिक्रमण आज सुबह से हटाया गया. समाचार लिखे जाने तक १ ट्रक माल भी जप्त किया गया.

मनपा के अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई के विशेषज्ञ व वार्ड अधिकारी अशोक पाटिल के नेतृत्व में मनपा अतिक्रमण विभाग ने सुबह से नागपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी द्वार के सामने मनपा के दुकानों के इर्द-गिर्द एवं सार्वजानिक आवाजाही मार्ग पर वर्षो से किया गया अतिक्रमण हटाया.

पाटिल के अनुसार जो अतिक्रमणकारी खुद ब खुद अतिक्रमण हटा रहे थे,उन्हें मौका दिया गया, शेष का अतिक्रमण मनपा अतिक्रमण दल ने खुद हटाया.

encroachments-4

Advertisement

अधिकृत दुकानदारों सहित अवैध दुकानदारों ने वर्षो से १०-१५ फुट से अधिक सार्वजानिक जगह व आवाजाही के मार्ग को कब्ज़ा कर अपना हित साध रहे थे. इन अतिक्रमणकारियों को कई दफे अतिक्रमण निकालने सूचना दी गई लेकिन वे अतिक्रमण कार्रवाई नहीं हटाये. अंतः यह मामला मनपा अतिक्रमण विभाग के प्रमुख अशोक पाटिल को सौंपा गया, आज सुबह पुलिस बल के सहयोग से कॉटन मार्केट से लेकर संतरा मार्केट तक सड़क किनारे, मनपा दुकान परिसर, दुकान के इर्द-गिर्द सार्वजानिक स्थल के अतिक्रमण हटाये गए.

– राजीव रंजन कुशवाहा

encroachments-3
encroachments-2
encroachments-1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.