Published On : Mon, Oct 22nd, 2018

अहमदनगर-पुणे हाइवे पर सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

औरंगाबाद से पुणे जा रही प्राइवेट बस और एक ट्रक के बीच सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 से 8 यात्री घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अहमदनगर – पुणे हाइवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे यह हादसा हुआ। औरंगाबाद से पुणे की ओर प्राइवेट बस जा रही थी इसी दौरान बस ने रास्ते पर खडे ट्रक को जोर से टक्कर मारी। बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक थी की पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Gold Rate
17 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,01,200/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हादसे के बाद बस वहीं रास्ते पर ही पलट गई, बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे की वजह से अहमदनगर – पुणे हाइवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के द्वारा बस का कंट्रोल खो देने से वह रास्ते में खडी ट्रक से जा भिड़ी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement