Published On : Mon, Jul 30th, 2018

गुजरात के गोंदल में कम तीव्रता का भूकंप

Advertisement

अहमदाबाद. गुजरात के राजकोट जिले में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 आंकी गयी. एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

अहमदाबाद से 255 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोंडल शहर और आसपास के लोगों को दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप का झटका महसूस हुआ. गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान के अधिकारी ने बताया दोपहर 12:37 बजे रिक्टर पैमाने पर 3 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया.

उसका केंद्र गोंडल से 9 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था. राजकोट के जिला कलेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.