Published On : Wed, Sep 30th, 2020

डोनाल्ड ट्रंप बोले- कोरोना से हुई मौत के आंकड़े छिपा रहे हैं भारत, रूस और चीन

Advertisement

नागपुर– अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच मंगलवार देर शाम पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट (US Elections First 2020 presidential debate) हुई. इसी बहस के दौरान कोरोना महामारी (Coronavirus) के मुद्दे पर बोलते हुए ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत, रूस और चीन कोरोना वायरस से हुई मौतों के आंकड़े छिपा रहे हैं. बाइडेन के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि दुनिया में कोई नहीं जानता कि इन देशों में कितनी मौतें हुई हैं, यहां डेटा स्पष्ट नहीं है.

दरअसल बाइडेन ने बहस के दौरान आरोप लगाया था कि ट्रंप की गलतियों के चलते अमेरिका में लाखों लोगों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि हमारी सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए मास्क, पीपीई किट और दवाएं लेकर आई. हम कोरोना वैक्सीन बनाने से बस कुछ ही सप्ताह दूर हैं. मैंने कंपनियों से बात की है और मैं कह सकता हूं कि हम जल्द ही वैक्सीन बना लेंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका में अपेक्षाकृत मौतें कम हुई हैं जबकि भारत, रूस और चीन में महामारी से हुई मौतों का सही आंकड़ा अभी तक नहीं पता चल पाया है.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मास्क पहनने के लिए बाइडेन का मज़ाक बनाया
बहस के दौरान ट्रंप ने कहा कि चुनावी सभाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में बाइडेन 200 फ़ीट की दूरी पर रहते हैं तो भी बड़ा सा मास्क पहनकर आ जाते हैं. इस पर ट्रंप के मास्क न पहनने और बड़ी-बड़ी रैलियां करने से सम्बंधित सवाल भी सामने आया. मॉडरेटर वॉलेस ने पूछा- प्रेसिडेंट आप मास्क क्यों नहीं लगाते. जबकि आपके हेल्थ अफसर भी यही सलाह देते हैं. इस पर ट्रंप ने कहा- ऐसा नहीं है कि मैं मास्क नहीं लगाता. जब जरूरत होती है तो जरूर लगाता हूं. ट्रंप ने कहा कि अगर जो बाइडेन उनकी जगह पर होते तो अमेरिका में कहीं ज़्यादा मौतें होतीं. जवाब में बाइडेन में कहा कि महामारी से लड़ने के लिए ट्रंप के पास कोई प्लान नहीं है. बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 लाख से ज़्यादा मामले हैं और बीमारी से अब तक लगभग दो लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

लोग आपको क्यों वोट दें?
इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ”हमारी सरकार सबसे बेहतर प्रशासनिक सरकार. कोरोना आने से पहले हम विकास के रास्ते पर थे जिसे धक्का लगा है.” उन्होंने कहा, ”अपने कार्यकाल के ख़त्म होने से पहले हमने अधिक जजों की नियुक्ति की है. जब मुझे सरकार बनाने का मौक़ा मिला था 128 जजों की जगहें खाली थीं. पिछली सरकार कमज़ोर थी जबकि हमारी सरकार मज़बूत है.” बाइडेन ने कहा कि ट्रंप के शासन में अमेरिका ज़्यादा असुरक्षित और ग़रीब हो जाएगा.

उन्होंने कहा, “ट्रंप के शासन में अमीर अधिक अमीर होते जाएंगे, जबकि ग़रीब और ग़रीब होते जाएंगे.” जलवायु परिवर्तन से जुड़े एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ”मुझे साफ़ पानी और साफ़ हवा चाहिए. हम इस सिलसिले में बेहतरीन काम कर रहे हैं और हमने कारोबार को नुक़सान भी नहीं पहुँचाया है. जहाँ तक जंगलों में हर साल लगने वाली आग की बात है तो हमें बेहतर फ़ॉरेस्ट मैनेजमेंट की ज़रूरत है.”

Advertisement
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.. #nagpurnews #crime #latestnews

धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges