Published On : Sat, Mar 6th, 2021

गोंदिया- भंडारा जिले के किसानों से जबरन वसूली न करें

Advertisement

विधायक डॉ. परिणय फुके ने बिजली अधिकारियों को डांटा

गोंदिया और भंडारा जिले के किसानों को ही परेशान क्यों करते हो ? सरकार द्वारा ऐसा नहीं करने के आदेश के बाद भी आप बार-बार किसानों को बिजली आपूर्ति में कटौती करने , ट्रांसफार्मर बंद करने और बिजली कनेक्शन खंडित करने की धमकी क्यों देते हो?

ऐसा प्रश्न गोंदिया- भंडारा जिले के विधायक डॉ. परिणय फुके ने विद्युत महावितरण कंपनी गोंदिया के मुख्य अभियंता से करते हुए पूछा- कि मुझे यह समझाओ कि महाराष्ट्र में बाकी कहीं बिल वसूली के लिए तकादा नहीं किया जा रहा , ऐसे में आप लोग सिर्फ गोंदिया- भंडारा जिले में ही वसूली के लिए किसानों को परेशान क्यों करते हो?

जबकि विधानसभा के सभागृह में मंत्री अजित पवार द्वारा कृषि पंप के विद्युत बिलों की वसूली बंद करने के स्पष्ट आदेश संबंधी घोषणा की गई है , बावजूद इसके तुम किसानों को ट्रांसफार्मर बंद करने की धमकी क्यों देते हो ?

Advertisement

गौरतलब है कि गोंदिया- भंडारा के विधायक डॉ. परिणय फुके के समक्ष गोंदिया तहसील के ग्राम सुखदेव टोला निवासी पीड़ित किसान नत्थूलाल दुधाची गौतम ने यह गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे और उसके जैसे सैकड़ों किसानों से महावितरण द्वारा जबरन वसूली की जा रही है तथा सितंबर 2020 के बाद का लगभग 3000 रुपए का कृषि पंप का बिल न भरने पर ट्रांसफार्मर बंद करने , विद्युत आपूर्ति में कटौती करने और कनेक्शन काटने का बार-बार तकादा देकर उन्हें धमकी दी जा रही है।

विशेष उल्लेखनीय के दोनों जिलों के 50 से अधिक किसानों की शिकायत मिलने के बाद विधायक डॉ. परिणय फुके ने मुख्य अभियंता से फोन पर बात करते हैं यह नाराजगी प्रकट की तथा फटकार लगाते सरकार के आदेश का पालन करने को कहा ।
सनद रहे गोंदिया- भंडारा जिले में बकाया विद्युत कनेक्शन धारकों को महावितरण द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं तथा सख्ती से वसूली की जा रही है अब विधायक डॉ. परिणय फुके और मुख्य अभियंता के बीच हुई इस बातचीत का ऑडियो खुब वायरल हो रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.