Published On : Fri, Jan 20th, 2017

Video: नरखेड़ खंड विकास अधिकारी को निलंबित करने की मांग

Advertisement

नागपुर: जिला परिषद समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद ग्रामीण भाग के लोगों को उपयोगी वस्तुएं वितरित की जाती है, जिसमें लेडीज़ सायकल, जेंट्स सायकल, सिलाई मशीन, मोटर पम्प शामिल हैं। लेकिन 2015 -2016 में नरखेड़ तहसील के जलालखेड़ा व बेलोना जिला परिषद सर्कल के लाभार्थियों को वस्तुएं मिली ही नहीं हैं। करीब 25 लाभार्थियों को वस्तुएं नहीं दी गयी हैं। जिसके कारण शुक्रवार को पीड़ित लाभार्थियों के साथ राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के नेता सलिल देशमुख ने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कादम्बरी बलकवडे (भगत ) को निवेदन सौंपा।

Featured Products

इस दौरान सलिल देशमुख ने नरखेड़ के खंड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते मामले की जांच करने और जल्द से जल्द नरखेड़ के खंड विकास अधिकारी को निलंबित करने की मांग की। उनके साथ जिला परिषद में सैकड़ों की तादाद में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement