Published On : Sat, Oct 17th, 2020

जरूरत मंद बच्चों को मास्क उपहार मिठाई का वितरण। कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन

Advertisement

विश्व सिंधी सेवा संगम महिलाओं का अनूठा उपक्रम।

नागपुर, पूरे विश्व की सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा महाराष्ट्र शेल्टर होम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रताप मोटवानी जी के मार्गदर्शन में काटोल रोड पर शेल्टर होम में 60 लड़कियों को उपहार मास्क और चॉकलेट का वितरण किया गया।।कार्यक्रम में महाराष्ट्र महिला की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, युवा महिला टीम की अध्यक्ष रीत रूपानी महासचिव शिल्पा तलरेजा पूर्व नागपुर महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना छाबरिया और सुनीता जेसवानी ने प्रमुखता से उपस्तिथ होकर कोरोना काल मे बचाव हेतु सावधानियां बरतने अनुभव सांझा किये।

तत्पश्चात बच्चों को पूजा भोजवानी के सौजन्य से 60 लड़कियों को सयुंक्त रूप से सोप मेकिंग की कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।डॉ हिना मुनियार ने बच्चों का मार्गदर्शन कर कहा कि विश्व सिंधी सेवा संगम महिला टीम द्वारा भविष्य में नियमित रूप से कार्यशालाएं आयोजित करेंगी ।

युवा टीम की अध्यक्ष रीत रूपानी और शिल्पा तलरेजा ने कहा कि महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उनकी टीम सामाजिक कार्य कर बच्चों को प्रोत्साहन देकर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा।सिंधी बोली को बढ़ावा और सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करेगी।।अंत में आभार सुनीता जेसवानी ने किया।।.

Advertisement

कार्यशाला के बाद लड़कियों को मास्क और उपहार और चॉकलेट वितरित किए गए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.