Published On : Fri, Aug 31st, 2018

दीपिका ने नहीं हटवाया रणबीर कपूर के नाम का टैटू, तस्वीरें हैं सबूत

Advertisement

हाल ही में खबर आई कि दीपिका पादुकोण ने शादी से पहले एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम का RK टैटू हटवा दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दीपिका ने इसी टैटू में कुछ बदलाव कराया है. ये खबर बॉलीवुड गलियारों में तेजी से फैली. लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है.

दीपिका पादुकोण को गुरुवार के दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान जब वे गाड़ी से उतरीं तब उन्होंने बालों का बन बनाया था. जिसकी वजह उनकी गर्दन पर बना टैटू साफ दिखाई दे रहा था.

ये तस्वीर देखने के बाद मालूम पड़ता है कि एक्ट्रेस ने टैटू नहीं हटवाया है. ना ही उसमें कोई बदलाव कराया है. इसका मतलब ये कि दीपिका के रणबीर कपूर का टैटू हटवाने की बात महज अफवाह थी.

Advertisement

एयरपोर्ट पर दीपिका का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिला. वे कैजुअल लुक में नजर आईं.

इन दिनों दीपिका-रणवीर के शादी की चर्चा जोरों पर है. एक्ट्रेस के इस साल नवंबर में शादी करने की खबर है. उन्हें कई बार अपनी मां और बहन के साथ शॉपिंग पर देखा गया है.

खबर है कि दोनों की शादी से 10 दिन पहले एक बड़ी पूजा का आयोजन होगा. रणवीर और दीपिका शादी के पहले हफ्ते बैंगलोर के लिए रवाना होकर शादी के पहले की इस बड़ी पूजा का हिस्सा होंगे. इस पूजा का नाम नंदी पूजा है और ये दीपिका के बैंगलोर वाले घर पर आयोजित की जाएगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.