Published On : Sat, Jun 6th, 2015

दर्यापुर : कृषि अधिकारी गिरफ्तार


विषेश घटक योजना में गड़बड़ी

5 daryapur
दर्यापुर (अमरावती)। दर्यापुर पंचायत समिति की विषेश घटक योजना में अफरा तफरी करने व आर्थिक गड़बडिय़ों के आरोप में तहसील कृषि अधिकारी राजेश उमाकांत पाटील (45) को पुलिस ने तिवसा से गिरफ्तार किया है. इस समय पाटील तिवसा पंस में कार्यरत है. मुख्याधिकारी अनिल भंडारी के आदेश पर गुट विकास अधिकारी अरविंद गुंदे द्वारा इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई थी. फिलहाल उसे दर्यापुर पुलिस को सौंपा गया है.

दो अन्य की तलाश
गुंदे की शिकायत के अनुसार राजेश ने जाली हस्ताक्षरों से इस योजना में भारी अफरा तफरी की. इतना ही नहीं तो उन पर योजना के तहत बड़ी आर्थिक गड़बडिय़ों की भी शिकायत है. इस मामले में उसके अन्य दो सहयोगियों की तलाश पुलिस कर रही है. गुंदे की शिकायत के आधार पर 2 जून को यह गिरफ्तारी हुई है. पुलिस उससे कड़ी पुछताछ कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above