Published On : Wed, Sep 25th, 2019

नरेंद्रनगर परिसर में मारपीट कर वाहनों की तोड़फोड़

Advertisement

नागपुर: नरेंद्रनगर परिसर में 6 से 7 युवकों ने 2 लोगों के साथ मारपीट कर अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने निर्मानव अपार्टमेंट, बालपांडे लेआउट निवासी अतुल बबनराव काटकर (30) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

सोमवार की रात 11 बजे के दौरान एक आरोपी का नरेंद्रनगर के कल्याणेश्वर अपार्टमेंट की पार्किंग में किसी से विवाद हुआ था. आरोपी को लगा कि उनका झगड़ा अतुल से हुआ है. उसने अपने 6-7 साथियों के साथ अतुल पर हमला बोल दिया. लाठी से अतुल और उसके दोस्त के साथ मारपीट की.

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पार्किंग में खड़े उनके वाहन और 2 अन्य चारपहिया वाहन के कांच तोड़ दिए. अतुल ने घटना की जानकारी बेलतरोड़ी पुलिस को दी.

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग चुके थे. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दंगा, मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement