Published On : Sat, Nov 9th, 2019

राशिफल 9 नवंबर: मिथुन राशि के जातकों को होगी संतान सुख की प्राप्ति, जानें अन्य राशियों का हाल

Advertisement

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। वहीं द्वादशी तिथि दोपहर 02:40 तक रहेगी। साथ ही 10 बजकर 15 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। हर्षण योग में कोई भी काम करने से ख़ुशी मिलती है और भाग्य का साथ बना रहता है। साथ ही शनि के स्वामित्व वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है। कुछ लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। कुछ काम आगे चलकर आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी। बॉस भी आपसे बेहद खुश रहेंगे। माता-पिता को कुछ गिफ्ट दें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपका दिन शानदार रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। नियमित व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को बेहतर परिणाम मिलेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, सेहत फिट रहेगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कोई करीबी मित्र आपसे घर मिलने आ सकता है। आपका कोई जरूरी काम किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है| जरूरतमंद को काला वस्त्र दान करें, आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मॉर्निंग वॉक करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। सुनी-सुनाई बात पर कोई भी फैसला लेने से बचें। आज मंदिर में सवा किलो काली उड़द का दान करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। पड़ोसियों के बीच आपके कामों की तारीफ हो सकती। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको खुशी मिलेगी, लेकिन आपकी खुशियों को किसी की नजर भी लग सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। शाम को घर वालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन डाकौत को तेल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ अलग करेंगे। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको अच्छा लगेगा। आसपास के लोग आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर सकते हैं। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन कुत्ते को तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं, दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे।

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई मित्र आपसे मिलने घर पर आ सकता है। मित्र से अपनी निजी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। मन का बोझ हल्का होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से बहस हो सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, सब काम धीर-धीरे करके अपने आप बनते चले जायेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपको किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिरता बनी रहेगी। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। किसी मित्र से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान लेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। कई दिनों से रूके हुए काम पूरे होंगे। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि
अपने पारिवारिक जीवन में ऑफिस की समस्याओं को शामिल करने से बचें। इस राशि के लवमेट अपने रूठे साथी को मना सकते हैं। आप उन्हें एक अच्छी-सी ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। आपको बहुत से जरूरी काम निपटाने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। किसी एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी आपका समय बीत सकता है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, कारोबार में लाभ होगा।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर जरूर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। जिस भी काम को आप पूरा करना चाहेंगे, वो पूरा हो जायेगा। घर पर कुछ लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। किसी पुराने सहपाठी से मिलने उसके घर जा सकते हैं। अपनी ऑफिशियल समस्याओं को दूर करने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। इस राशि की महिलाएं पार्लर में जाकर फेसियल करवा सकती हैं। आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, सारे काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।