Published On : Thu, Dec 5th, 2019

Horoscope Today 05 Dec: आज बदल रहे 2 ग्रह, देखें किनकी बदल रही किस्मत

Advertisement

मेष: आज दो ग्रहों की स्थिति बदल रही है। बुध ग्रह तुला से लौटकर वृश्चिक में आ रहे हैं जबकि दोपहर बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ग्रहों का यह परिवर्तन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। देखिए क्या कहते हैं सितारे…

आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज लिया गया निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता का पूरा लाभ उठाना चाहिए। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग आज काफी व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय नहीं मिलेगा। धैर्य से काम लें, चिंता छोड़कर काम करते जाएं सब अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। थकान महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। भाग्य 70% तक साथ देगा।

मिथुन: ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। सबकुछ आपके हिसाब से चलता हुआ दिखेगा। आज किया गया काम और लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा। भाग्य 98% तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। चोट-चपेट से भी बचकर रहें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंता का कारण हो सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 60% तक साथ देगा।

सिंह: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा, ध्यान से काम करें। आमदनी में बढ़ोतरी से मन संतुलित रहेगा। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी, व्यापार में लाभ मिलेगा। अपने काम को निबाटकर शाम का समय आनंद में बिताएंगे। भाग्य 78% तक साथ देगा।

कन्या:आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आलस त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो प्रयास कीजिए, आज दिया गया धन मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज बनेंगे। भाग्य 70% तक साथ देगा।

तुला: आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इजाफा होगा। नौकरी और व्यापार में शुभ स्थिति रहेगी, व्यस्त रहेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

वृश्चिक: आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे। दिनचर्या से हटकर कुछ काम करें, जिससे आपको सुख का अनुभव हो। आज किसी से ज्यादा बात ना करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य 50% साथ देगा।

धनु:आज किसी बड़ी योजना अथवा विचार से आप प्रभावित रहेंगे। मेहनत और लगन से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मकर: आज का दिन मध्यम फलदायी है। धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। अगर किसी से कर्ज आपने लिया हो तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धिक क्षमता पर निर्भर होगा। वाहन संभलकर चलाएं। भाग्य 65% तक साथ देगा।

कुंभ: आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। भाई और बहनों से सहयोग मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। भाग्य 80% तक साथ देगा।

मीन:बात-चीत की कला और चतुराई से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज होने वाले हैं। आपके लिए सलाह है कि दबाव में आए बिना और किसी की देखा-देखी कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है। शेयर और जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। भाग्य 55% तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.