Published On : Thu, Sep 12th, 2019

राशिफल 12 सितंबरः कुंभ में आए चंद्रमा, इन्हें बना रहे हैं आज भाग्यशाली

Advertisement

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र है जो शाम 04 बजकर 58 मिनट तक रहेगा तो वहीं सुकर्मा योग भी है। सुकर्मा योग आज शाम 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अनन्त स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यायीजयद योग सूर्योदय से शाम 04:56 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने का सोचेंगे, उसमें आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे। चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्रेम से संबंधित हो। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। आज शाम में मूवी देखने जा सकते हैं । मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

वृष : आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा।ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, आपको सफलता जरुर हासिल होगी।

मिथुन: आज भाग्य का साथ पाएंगे। स्वस्थ्य अनुकूल रहेगा। सुबह से ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर नजर आएंगे। जो भी काम करना हो उसकी रूप-रेखा पहले तैयार कर लें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा। बच्चों की पढ़ाई और जरूरतों पर ध्यान देंगे। कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा, वाणी पर संयम रखें। भाग्य 75% प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क: स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुस्ती महसूस करेंगे। अधिक चटपटा और तैलीय खाने से परहेज रखें। आज जो भी काम करें उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें, बनता काम बिगड़ने की आशंका है। सफर में और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: पारिवारिक जीवन में सद्भाव रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। किसी से गहरा भावनात्मक संबंध बन सकता है। आज अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। भावुकता से मानसिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुझान रहेगा। भाग्य 56 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पएंगे। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। मनोबल बढ़ेगा एवं जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। कार्यों में आने वाली बाधएं दूर होंगी। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से सुख और आनंद मिलेगा। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग बढ़ेगा। भोतिक सुख के साधनों पर धन खर्च होगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचेंगे। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन शुभ रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मकर: दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। खर्च के ममले में संयम से चलने की जरूरत है। आज कोई जरूरी काम आपका बन सकता है। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ: कार्य सिद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। आज शुरू किया गया काम पूर्ण होगा। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार हल्का रहेगा। धन लाभ और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

मीन: आज धन के अपव्यय का योग है। किसी को उधार न दें। बहुत जरूरी नहीं हो तो आज यात्रा टालें। मानसिक तनाव से बचना होगा। लाभ के चक्कर में नुकसान हो सकता है इसलिए आज लालच से बचें। संतोष में ही सबसे अधिक सुख है यह सीखना होगा। दोस्तों के व्यवहार से निराशा होगीः ज्योतिषाचार्यः आशुतोष वार्ष्णेय