Published On : Mon, May 11th, 2015

कोंढाली में क्रिकेट सट्टा जोरो-शोरो से शुरू

Advertisement


नाबालिक और स्कूली बच्चे इसके जाल में 

उपविभागीय अधिकारी कातगडे ने मारा छापा

कोंढाली (नागपुर)। कोंढाली में आय.पी.एल. क्रिकेट के खेल पर रोज लाखो रुपयों का सट्टा लगाए जाने की चर्चा शुरू है. इस सट्टे में बड़े-बड़े बुकी सक्रिय है. ये बुकी मोबाइल द्वारा सट्टे की उधारी करके नाबालिक और स्कूली बच्चों को अपने जाल में फंसा रहे है. मोबाइल से छात्र सट्टा लगा रहे है. 50 हजार रुपयों की उधारी एक बच्चे पर होने की गुप्त जानकारी पानठेले और दुकान में शुरू है. लेकिन इस बाजार में पुलिस की कोई भूमिका नही दिख रही है.

कुछ प्रतिष्ठित नागरिकों ने उपविभागीय अधिकारी काटोल ईश्वर कातगड़े को इसकी जानकारी दी. गुप्त जानकारी पर 8 मई की रात क़्यू.आर.टी. पुलिस की मदत से उपविभागीय अधिकारी ईश्वर कातगड़े ने चौक में खुलेआम शुरू क्रिकेट आय.पी.एल सट्टे पर छापा मारकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा नगद रकम समेत मोबाइल जब्त किये गए. लेकिन खुले आम शुरू इन सट्टे की जानकारी पुलिस को नही थी ये आश्चर्य की बात है.

नाबालिक और स्कूली बच्चों पर हो रहे आय.पी.एल सट्टे का असर रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने की जरूरत और पुलिस की कार्रवाई होने की मांग है. ऐसी प्रतिक्रिया प्रतिष्ठित नागरिकों ने दी है. कुछ छात्र पिता के जेब से भी पैसे चुराने की चर्चा भी शुरू है. जिससे अभिभावकों में चोरी की चिंता निर्माण हुई है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.