Published On : Wed, Apr 28th, 2021

कोरोना वैक्सीन के लिए ऐसे रजिस्ट्रेशन करें 18 से अधिक उम्र वाले, आज से शुरू

Advertisement

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने बीते सप्ताह ही 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाने की छूट दे दी. इसके लिए कई सरकारी ऐप और पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

देश में अभी स्वास्थ्यकर्मियों, 45 साल से अधिक आयु के आम लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही कोरोना वायरस की वैक्सीन देने की अनुमति है. इसके लिए सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जो दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कोरोना वायरस के वैक्सीन के लिए CoWin पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. पहले जानते हैं कि CoWin पर रजिस्ट्रेशन कैसे कराना है. इसके लिए आपको www.cowin.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा. इसके बाद ‘Get OTP’ पर क्लिक करना होगा. OTP डालने के बाद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा.

जब ‘रजिस्ट्रेशन फॉर वैक्सीन’ पेज खुल जाएगा तो आपको अपनी निजी जानकारियां भरनी होंगी जो आपके फोटो आईडी प्रूफ से मैच करती हों. इसमें आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड दे सकते हैं.

Advertisement

इसके बाद आपको ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करना है. इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा. एक बार रजिस्टर होने के बाद आपका ‘एकाउंट पेज’ जहां आप ‘शेड्यूल एपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करके अपने लिए वैक्सीन की एपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं.

वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन आरोग्य सेतु ऐप पर भी कराया जा सकता है. इसके लिए आपको अपने आईफोन या एंड्राइड फोन पर आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना है. ऐप पर लॉगइन होने के बाद ‘वैक्सीनेशन’ टैब दिखेगा. इस पर क्लिक करना है.

आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी स्क्रीन पर निर्देश आते जाएंगे, आपको बस उनका पालन करते जाना है. यहां पर भी आपको मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना है और OTP से कन्फर्म करके अपनी जानकारियां भरनी हैं.

इसके अलावा सरकार ने अपने उमंग ऐप पर भी CoWin पोर्टल का लिंक दिया है. इस ऐप CoWin लिंक पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और OTP से लॉगइन करना है. फिर जो जानकारियां मांगी जाएं उन्हें भरते जाना है.

Advertisement
नांदेड में निकली सामाजिक समता की दिडी #maharashtranews #latestnews #newsupdate #nandednews

नांदेड में निकली सामाजिक समता की दिडी #maharashtranews #latestnews #newsupdate #nandednews

पत्रकारों के सम्मान में जळगांव में विरोध #patrakar #sanjaydinapatil #trending #newsupdate #bayan

पत्रकारों के सम्मान में जळगांव में विरोध #patrakar #sanjaydinapatil #trending #newsupdate #bayan

उपवर्गीकरण पर डेटा सार्वजनिक करने की मांग #maharashtranews #latestnews #newsupdate

उपवर्गीकरण पर डेटा सार्वजनिक करने की मांग #maharashtranews #latestnews #newsupdate

भिवंडी में पत्रकार संघ का कड़ा विरोध ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

भिवंडी में पत्रकार संघ का कड़ा विरोध ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

बुद्धभूमी आंदोलन ने लिया राजनीतिक मोड़ ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

बुद्धभूमी आंदोलन ने लिया राजनीतिक मोड़ ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

अकोला में एआईएमआईएम का जोरदार विरोध प्रदर्शन ...#newsupdate #maharashtranews #latestnews

अकोला में एआईएमआईएम का जोरदार विरोध प्रदर्शन ...#newsupdate #maharashtranews #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges