
नागपुर: नागपुर शहर पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा शुरू अतिक्रमण कार्यवाही के खिलाफ बीजेपी के नगरसेवक मुन्ना यादव ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मुन्ना यादव ने शहर भर में शुरू कार्यवाही के खिलाफ नागपुर महानगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। यादव ने मनपा से मान्यताप्राप्त हॉकर्स के साथ मिलकर मनपा आयुक्त और महापौर के कार्यालय के बहार धरना दिया। यह हॉकर्स करीब दो घंटे मनपा कार्यालय में ही जमीन पर बैठे रहे और शुरू कार्यवाही को अन्याय पूर्ण बताया। जिसके बाद मनपा आयुक्त श्रवण हार्डिकर और महापौर प्रवीण दटके से मिलकर अपना निवेदन सौपा।
प्रदर्शनकारियों की माँग पर मनपा आयुक्त ने इस मामले पर गंभीर कदम उठाने की बात कहते हुए हॉकर्स के लिए पर्यायी व्यवस्था न होने तक कार्यवाही में रियायत देने की माँग की। आयुक्त ने कहाँ यह कार्यवाही ट्रैफिक विभाग द्वारा की जा रही है और वह इस संबंध में पुलिस आयुक्त से मिलकर इस समस्या का हल निकलेगे।
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews








