Published On : Wed, Nov 4th, 2020

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन में छूट के दायरे को बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बुधवार को इससे संबंधित गाइडलाइंस जारी किया. सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक, राज्य में अब कंटेनमेंट जोन के बाहर स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स फिर से खुल सकेंगे. सरकार ने 5 नवंबर यानी गुरुवार से खोलने की इजाजत दी है.

हालांकि, 50 फीसदी क्षमता के साथ ही ये अनुमति मिली है. सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पूल, योगा इंस्टीट्यूट, सिनेमा हॉल, ड्रामा थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ एक बार फिर खुल सकेंगे.

बता दें कि सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स के लिए केंद्र सरकार ने पहले ही गाइडलाइंस जारी की थीं. इसके तहत सिनेमा हॉल में एक सीट खाली रखकर ही दर्शक बैठेंगे, यानी पूरे हॉल में सिर्फ पचास फीसदी दर्शक मौजूद होंगे. इसके अलावा मास्क पहनना, आरोग्य सेतु ऐप रखना जरूरी होगा.

देशभर में 15 अक्टूबर से खुलने लगे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स
देशभर में करीब 7 महीने तक बंद रहे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क 15 अक्टूबर से एक बार फिर खुल गए. सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइंडस जारी की. ताकि किसी भी स्थिति में कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति पैदा न हो. दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर से खुल चुके हैं. वहीं, महाराष्ट्र सरकार के फैसले के बाद मुंबई, पुणे जैसे शहरों में भी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 5 नवंबर से खुल जाएंगे.

Advertisement

इससे पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा था कि राज्य में कोरोना के दूसरी लहर की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे हालात बनते हैं, तो महाराष्ट्र इससे निपटने के लिए तैयार है. पूजा स्थलों को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिरों को खोलने का फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सही समय आने पर लेंगे.

महाराष्ट्र में कोरोना के 16 लाख से ज्यादा केस

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 16,92,693 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 44,248 लोगों की मौत हुई है. 15,31,277 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,16,543 लोगों का इलाज चल रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.