Published On : Wed, Jan 10th, 2018

Kamala Mills Fire: 30 मिनट की देरी और पुलिस की पकड़ से बचकर भागा आरोपी?

Advertisement

Tug Tuli
हैदराबाद: मोजो बिस्त्रो के सह-मालिक युग टुली अपनी नई पत्नी के साथ हैदराबाद से भागने में कामयाब रहा। वह शनिवार से पुलिस की पकड़ से भाग रहा है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस हैदराबाद पहुंची थी। वहां से उसके एयरपोर्ट जाने के बारे में तो पता चला लेकिन किसी फ्लाइट में बैठने को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

टुली को जब पता चला कि उसका नाम एफआईआर में आ गया है, वह वहां से भाग निकला। टुली पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में उसके दादी-बाबा के घर हैदराबाद पहुंचे हुए थे। वह हैदराबाद तक अपनी बीवी के साथ जीप से गया था। पुलिस की टीम उसका पीछा कर रही थी। जब पुलिस हैदराबाद के जूबिली हिल्स स्थित उसके घर पहुंची तो पता चला कि आधे घंटे पहले ही वह वहां से फरार हो चुका था।

पुलिस को पता चला कि वह हैदराबाद एयरपोर्ट गया है लेकिन वहां पहुंचकर भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में टुली और उसकी पत्नी को एयरपोर्ट पहुंचते हुए तो देखा लेकिन उनके फ्लाइट पर चढ़ने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


टुली की जीप अभी भी हैदराबाद में उसके दादी-बाबा के घर पर खड़ी है और उसे वहां से न हटाने के लिए कहा गया है। इसके लिए स्थानीय पुलिस से भी सहायता ली गई है। टुली की जानकारी देने पर 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है लेकिन कोई आगे नहीं आया है। टुली के पार्टनर युग पाठक को पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges