Published On : Mon, Feb 5th, 2018

रूफ 9 रेस्टोरेंट में पुलिस ने मारा छापा, शराब की बोतलें भी हुईं बरामद

Advertisement


नागपुर: मुंबई में अवैध ढंग से चलाए जा रहे मोजो बार के हादसे ने सरकार के साथ प्रशासनिक महकमें को सक्ते में डाल दिया था। अब नागपुर में भी पुलिस की रेड में ऐसे ही एक अवैध ढंग से पार्टियों को अरेंज करनेवाले हुक्का पार्लर का ख़ुलासा हुआ है जहां बिना रोक टोक शराब परोसी जाती थी। सीताबर्डी थाना अंतर्गत धरमपेठ स्थित चर्चित रूफ 9 रेस्टोरेंट पिछले एक साल से काफी चर्चा में है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात उन्हें स्थानीय पुलिस को लेकर छापामार कारवाई की। कारवाई में 2-3 कंटेनर विदेशी शराब की बोतलें भी मिली। हुक्का पॉट, हुक्का पीने की सामग्री भी बरामद की गई।बताया जा रहा है कि रविवार को कोई जन्मदिन की पार्टी शुरू थी। 25 -30 लोगों को पार्टी में बुलाया गया था। पुलिस ने छापा मार कारवाई की तो 19 लोग मिले। बाद में पुछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया, साथ ही होटल मैनेजर कर्मचारी और 2 युवतियों को हिरासत में लेकर कानूनी कारवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार 2 युवतियां 21 वर्ष की बताई जा रही हैं. सूत्रों के अनुसार होटल रूफ 9 का मालिक साहिल मोटवानी अमरावती निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल स्थानिक सीताबर्डी इस मामले की जांच कर रही है।


सूत्रों के अनुसार इस रेस्टोरेंट में सारी चीजों की सुविधा दी जाती है। कुछ रसुकदार तथा युवा- युवतियों का आना जाना लगा रहता है। इस रेस्टॉरेन्ट होटल में अवैध तरीके से शराब बेचीं जाती है और ग्राहकों को टेबल पर परोसी भी जाती है। साथ ही हुक्का भी सर्व किया जाता है।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूत्रों के अनुसार हाल ही में नागपुर शहर में डीसीपी अधिकारी इनका आंतरिक फेर बदल किया गया। डीसीपी झोन 4 नीलेश भरने का रविवार को नागपुर शहर में नाईट राउंड था। उन्हें गोपनीय सुचना मिली थी की रूफ 9 रेस्टोरेंट में कुछ अवैध गतिविधियां शुरू है। इसके पहले खुफिया विभाग के डीसीपी रहकर नागपुर शहर की काफी जानकारी उन्होंने इकठ्ठा की।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges