Published On : Mon, Nov 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बिना इजाजत पेड़ काटने को लेकर विवाद

Advertisement

-युवक को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा

नागपुर: बिना अनुमति पेड़ काटने के दौरान बहस करते हुए तीन आरोपियों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा और उसे घायल कर दिया। घटना कोराडी मंदिर के पास घटी है। घायल युवक का नाम गुलाब सुख बहादुर थापा (35) है। वह ओमनगर, खापरखेड़ा का निवासी है।

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने गुलाब की शिकायत के आधार पर आरोपी स्थानीय निवासी पंकज पाटिल और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुलाब के चाचा कोराडी में गोमुख देवी मंदिर के पास एक खेत में रहते हैं।

गुलाब शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे अपने चाचा के पास किराने का सामान देने गया था। इसी बीच उसने पास के खेत में एक पेड़ के कटने की आवाज सुनी। चाचा ने गुलाब को वहां जाकर देखने को कहा। गुलाब ने वहां जाकर देखा तो पंकज और उसके साथियों को पेड़ काटते हुए पाया।

जब गुलाब ने आरोपियों से पूछा कि किसकी इजाजत से वो ये काम कर रहे हैं, तो आरोपियों ने बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक की बांस से उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया। गुलाब ने जल्द घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement