Published On : Wed, Sep 5th, 2018

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की मनमानी दरवृद्धि के खिलाफ 5 सिंतबर को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा.

ठाकरे ने कहा कि इतिहास में आज से पहले कभी नागपुर में इतना महंगा पेट्रोल व डीजल नहीं हुआ. 88 रुपये लीटर के दाम पर पेट्रोल मिल रहा है जिसके चलते नागरिक त्रस्त हो गए हैं.

डीजल के दामों में बढ़ोतरी से महंगाई आसमान पर पहुंच गई है. इसके विरोध में कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी. उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, पूर्व मंत्री, विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों, नगरसेवकों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.