Published On : Fri, Oct 10th, 2014

खापा में कांग्रेस -रांका कार्यकर्ताओं में मारपीट

Advertisement

दोनों पार्टियों के अनेक घायल 

NCP-1सावनेर.

खापा नगर के बाजार चौक स्थित चकोले मेडिकल स्टोर्स के पास शुक्रवार की शाम को कांग्रेस -रांका कार्यकर्ताओ में भिड़ंत तथा मारपीट हो गई। इसमें दोनों पार्टियों के अनेक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में यंहा कड़ा पुलिस बंदोबस्त कर दिया गया है। क्षेत्र में देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। सावनेर के डीवाईएसपी आतरे के मार्गदर्शन में यहां पल-पल की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

जानकारी अनुसार रांका की ओर से यहां शुक्रवार को प्रचार यात्रा निकाली गई। यात्रा में ५० से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। रांका का मोर्चा जब बाजार चौक के पास से होते हुए चकोले मेडिकल स्टोर्स के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से कांग्रेस की भी प्रचार यात्रा आई।

बना रहा तनाव 

Advertisement

दोनों पार्टी आमने-सामने होने से उनमे किसी बात को लेकर भिड़ंत हो गई। तुरंत पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पार्टियों के अनेक कार्यकर्ता भिड़ंत में जख्मी हो चुके थे। शाम ५.३० बजे के करीब हुई इस घटना के बाद वहां काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आरती सिंह ने वरिष्ठ अधिकारीयों को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। निर्देश पर सावनेर के डीवाईएसपी आतरे तथा कलमेश्वर, खापरखेड़ा की पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। खापा पुलिस ने कुछ वाहन भी जब्त किये। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.