Published On : Mon, Apr 9th, 2018

दिग्विजय ने खत्म की नर्मदा यात्रा, BJP सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े कई सबूत जुटाए

Advertisement

भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की छह महीने से अधिक लंबी चली नर्मदा परिक्रमा यात्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर समाप्त हो गई। बता दें कि 70 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्नी अमृता राय के साथ इसी बरमान घाट से पिछले साल 30 सितंबर को नर्मदा पूजन के बाद यह यात्रा शुरू की थी।

दिग्विजय, अमृता और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, नारायाण सिंह अमलाबे सहित उनके कई समर्थक नर्मदा नदी के किनारे करीब 3,300 किलोमीटर की लंबी यात्रा के बाद सोमवार को सुबह बरमान घाट पहुंचे। घाट पर पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह और पत्नी अमृता राय ने यात्रा पूरी होने से जुड़े कई धार्मिक कर्मकांड भी किए।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान दिग्विजय को शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं अन्य पार्टी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। कांग्रेस का दावा है कि यात्रा के दौरान दिग्विजय ने प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से जुड़े कई सबूत जुटाए हैं। कांग्रेस के मुताबिक, जल्द ही इन सबूतों को जनता के सामने लाया जाएगा। इस यात्रा में दिग्विजय ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों को कवर किया।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

मंदिर चोरी का खुलासा, CCTV वाला आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime #TempleTheft #CCTV #CaughtOnCamera

मंदिर चोरी का खुलासा, CCTV वाला आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime #TempleTheft #CCTV...

पिता की मौत के बाद उठाया बड़ा कदम #NagpurNews #RescueOperation #MissingChild #Police #ChildSafety

पिता की मौत के बाद उठाया बड़ा कदम #NagpurNews #RescueOperation #MissingChild #Police...

गिट्टीखदान के गायकवाड़ लेआउट में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #TheftCase #CrimeAlert

गिट्टीखदान के गायकवाड़ लेआउट में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #TheftCase...

हिंगना के चक्री घाट जंगल में अज्ञात युवक का शव मिला #NagpurNews #Crime #PoliceInvestigation #mystery

हिंगना के चक्री घाट जंगल में अज्ञात युवक का शव मिला #NagpurNews...

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges