Published On : Tue, Nov 4th, 2014

तलेगांव : स्वछता अभियान हो रहा असफल

Advertisement


बस स्टैंड परिसर में गंदगी का साम्राज्य
, मच्छरों का आतंग

Kachra on the Road
तलेगांव (वर्धा)।
मच्छरों की वजह से संपूर्ण ग्रामीण और शहरी क्षेत्र संक्रामक बिमारियों के चपेट में आया है. सरकार ने मच्छरों पर नियंत्रण के लिए गांव-गांव में स्वच्छता अभियान शुरू किया है. लेकिन इसका कही भी परिणाम हुआ ऐसा दिख नहीं रहा. साथ ही इसे सरकार और आरोग्य विभाग भी गंभीरता से नहीं ले रहे है.

नालियाँ स्वच्छता, दवाईओं का छिड़काव जैसे कार्यों में भी लापरवाही देखी जा रही है. तलेगांव परिसर के आर्वी मार्ग पर बसस्टैंड के समीप होटल व्यापारी मुख्य मार्ग पर कचरा फेंक रहे है. प्लास्टिक और सड़ी चीजें फेंकी जा रही है. जिससें सुअरों तथा मक्खियों का आतंग है. इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है. मच्छरों से निजात पाने के लिए ग्रामपंचायत की ओर से बार-बार दवाईं का छिड़कांव करना आवश्यक है, लेकिन पिछले कुछ माह से छिड़काव हुआ ही नहीं. मच्छरों की वजह से शाम के समय घरों में बैठना मुश्किल हो गया है. आरोग्य विभाग इस ओर ध्यान देकर तुरंत कोई कार्रवाई करे ऐसी मांग नागरिक कर रहे है.

Gold Rate
Mar 20 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,49,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Kachra on the Road

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement