Published On : Sat, Oct 4th, 2014

गोंदिया : कर्मियों ने स्वच्छता की ली शपथ

Advertisement


clean india campaign
गोंदिया।
महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष पर स्वच्छता की शपत लेकर जिला परिषद के 23 विभाग के 339 कर्मियों ने लगभग तिन घंटे श्रमदान करके स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता अभियान किया. कर्मचारियों ने नियोजित और स्वतःस्फूर्त श्रमदान से जिला परिषद कार्यालय और परिसर का चेहरा बदल दिया.

सर्व प्रथम महात्मा गांधी, लालबहाद्दुर शास्त्री, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज, संत गाडगेबाबा के प्रतिमा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.डी.शिंदे ने माल्यार्पण करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उसके बाद विस्तार अधिकारी वैशाली खोब्रागड़े ने सभी कर्मचारियों कों स्वच्छता की शपत दिलाई. इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाड़वी,पंचायत विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी व्ही. एल. राठोड, सामन्य प्रशासन विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी पुराम, महिला और बालकल्याण विभाग के उपमुख्य कार्यकारी सचिन साबले, लघु पाटबंदारे विभाग के कार्यकारी अभियंता वाकोडीकर आदि और जिला परिषद के अधिकारी उपस्थित थे.

clean india campaign.5
स्वच्छता अभियान के लिए जिला परिषद के 339 कर्मचारियों के कुल आठ गट किये गए थे. अभियान में महिलाओं ने विशेषतः मुख्य इमारत में स्वच्छता अभियान शुरू किया. प्रत्येक व्यक्ति ने स्वतः कार्य करने का चित्र जिला परिषद में देखा गया. खर्रा, गुटखा, तंबाकु और पान खाकर जो दिवार पर थूकेंगा उसे अच्छा सबक सिखाया जायेगा ऐसा महिला कर्मचारियों ने कहा. मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.डी.शिंदे के मार्गदर्शन में हर महीने के तिसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान किया जायेगा ऐसा संकल्प लिया. कुछ कर्मचारियों ने अपनी जेब से खर्रा की पुड़िया कूड़ेदान में डालकर उसे नहीं खाने का निश्चय किया. सभी कर्मचारियों की डी.डी.शिंदे ने तारीफ की और इसके बाद अपना परिसर स्वच्छ रखने का आवाहन किया.
clean india campaign
clean india campaign.3

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.