Published On : Wed, Nov 26th, 2014

वाशीम : 1,84,000 के माल पर हाथ साफ

Advertisement


वाशीम।
रिसोड शहर के उच्चभ्रु बस्ती में नमो नारायण कॉलनी निवासी पंजाब मोहन राठोड के घर में अज्ञात चोरों ने 1,84,000 रूपये के माल पर हाथ साफ कर लिया. यह घटना सोमवार 24 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के करीब घटी. इस चोरी की घटना से परिसर में खलबली मची है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नमो कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पंजाब मोहन राठोड का घर है. राठोड शेलु खडसे के पार्वताबाई नागरे विद्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत है. राठोड रोज की तरह 24 नवंबर को सुबह स्कूल गए थे. 12.30 बजे के करीब उनकी पत्नी आटा चक्की पर गई थी. पहले से नजर रखे चोरों ने घर में कोई न होने का फायदा उठाया और मुख्य द्वार की कुंडी तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया. अलमारी को ताला नहीं होने अलमारी में रखे पांच तोला सोना और साठ हजार रूपए लेकर फरार हो गए. कुछ देर बाद राठोड की पत्नी वापस आने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला.

बिबरखेड़ा के एक घर में चोरी करने में नाकामयाब
राठोड के घर की चोरी की घटना के बाद कुछ ही देर में तालुका के बिबरखेड़ा गांव में बंडू शिंगाड़े के घर की अलमारी चोरों ने फोड़ी अलमारी में कुछ नही मिलने से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा. उक्त घटना गांव के ही लड़के ने देखी जहाँ चोरों ने चाकू दिखाकर उसे भगा दिया. घटना की जांच थानेदार सुरेश राउत कर रहे है.

Sarkhani Theft

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.