Published On : Fri, Jan 30th, 2015

अमरावती : शहर में गंदगी पर अधिकारियों की ली क्लास

Advertisement


सभापति बांबल ने दिया अल्टीमेटम

babal
अमरावती।
शहर में बढती गंदगी और स्वाईन फ्लू के खतरे की संभावना पर स्थायी समिति सभापति मिलिंद बांबल ने मनपा स्वास्थ्य अधिकारियों की जमकर क्लास ली. शुक्रवार को मनपा में हुई इस मींटिग में 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ अनुपस्थित एसआय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये. नियमित साफ-सफाई के काम में कोताही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.

22 हजार आवारा कुत्ते
शहर में बढते आवारा कुत्तों की संख्या 22 हजार से अधिक है. प्रतिदिन 5 से 6 लोगों को कांटनेवाले इन कुत्तों से लोग त्रस्त हो चुके है बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंघती. इसलिए जल्द से जल्द उपाय योजना करने के निर्देश दिये. बांबल ने बताया कि खुली जगह पर कचरा उठाने वाले कंटेनर पूरी तरह से टूट चुके है. जिसके चलते कचरा खुले में ही पड रहा है. कचरा ले जानेवाले ट्रकों पर कर्मचारी भी नहंीं रहते. इसलिए एक सप्ताह के भीतर कंटेनर को स्वच्छ करने के आदेश दिये. अधिकारियों ने बताया कि शहर में 300 स्पाट है. जहां से एक दिन आड में कचरा उठाया जाता है. जिस पर सभापति बांबल बिफर पडे उन्होंने बताया कि एक दिन आड नहीं बल्कि सात सात दिनों तक कचरा उठाया नहीं जाने से ही बिमारियां बढती जा रही है.

सोमवार से कार्रवाई
बांबल ने यह भी स्पष्ट किया कि सोमवार से वे प्रत्येक प्रभाग का दौरा करेंगे. प्रभाग में गंदगी या अव्यवस्था दिखाई देती है तो एसआय या फिर स्वास्थ्य अधिकारी पर सीधे कार्रवाई की जायेगी. विभाग की समस्या समझकर काम में गति लानी चाहिए. नागपुर में स्वाईन फ्लू के मरिजों की संख्या बढती जा रही है.जिसके मद्देनजर अमरावती शहर में उपाय योजना करनी होगी. बैठक में उपायुक्त चंदन पाटिल, विनायक औगड, पशुशल्य चिकित्सक सुधीर गावंडे, स्वास्थ्य अधिकारी डा.श्यामसुंदर सोनी, डा.देवेंद्र गुल्हाने, डा.अजय जाधव, डा.सचिन बोंद्रे उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.