नागपुर: राज्य के ऊर्जा मंत्री और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मुताबिक भाजपा नागपुर को देश का नंबर वन शहर बना देगी। आगामी 31 अक्टूबर को राज्य सरकार 2 साल पूरे करने जा रही है। राज्य सरकार के और शहर में हो रहे कामो का लेखाजोखा पालकमंत्री ने नागपुर टुडे से साझा किया। इस ख़ास बातचीत के दौरान पालकमंत्री ने बताया की नागपुर शहर के विकास के लिए राज्य सरकार ने जितना पैसा 2 वर्ष के भीतर दिया है उतना पिछली सरकार के 15 वर्षो के कार्यकाल में नहीं मिला। नागपुर और विदर्भ के बैकलॉग को ख़त्म करने का काम राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का नागपुर गृह नगर है इसलिए इस शहर पर खास ध्यान है।
कृषि-किसान के स्वावलंबन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाये गए है। शहर के विकास के लिए सड़क निर्माण, मेट्रो और मिहान में जबरजस्त काम हो रहा है। आगामी तीन वर्ष के भीतर न सिर्फ नागपुर देश का अत्याधुनिक शहर बनेगा बल्कि आईटी शहर कहलायेगा। मुंबई -दिल्ली की तुलना से यह शहर नागरी सुविधा मुहैय्या कराने में अग्रणी रहेगा। जिले में पर्यटन, रोजगार को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाये जा रहे है। इन विषयो के अलावा पालकमंत्री ने जिले के विकास के लिए कीये जा रहे प्रयासों की भी विस्तार से जानकारी दी। तो देखिये नागपुर टुडे द्वारा पालकमंत्री से की गई खास बातचीत साक्षात्कार की शक्ल में।
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra







