Published On : Wed, Apr 14th, 2021

श्री दरियालाल देव जयंती मनाई

Advertisement

नागपुर: श्री लोहाणा सेवा मंडल के तत्वावधान में श्री दरियालाल देव जयंती महोत्सव सादगीपूर्ण तरीके से मंडल के हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी भवन में पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस अवसर पर पूजा मंडल के अध्यक्ष किरीट भाई मशरू व सचिव गिरीश सूबा के हस्ते पंडित पदम महाराज जोशी ने संपन्न करवाई।

इस महोत्सव की पूजा अर्चना में मंडल के पूर्व अध्यक्ष जयंती भाई आडतिया, मंडल के उपाध्यक्ष नरेश वसानी, बिपिन तन्ना, सहसचिव जयेश वसानी, सदस्यगण सागर पलन, जयंत गणात्रा व राजेश आडतिया उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी सचिव गिरीश सूबा ने दी।

Gold Rate
23 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,36,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,26,800/-
Silver/Kg ₹ 2,10,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement