Published On : Mon, Jul 25th, 2016

खापरखेड़ा प्रकाश नगर कॉलनी में मवेशियों का डेरा

Advertisement

कॉलनी की सुरक्षा भगवान भरोसे

cattle-in-government-quarte
नागपुर:
खापरखेड़ा बिजली घर प्रकाश नगर कॉलनी में लावारिस मवेशियों ने इन दिनों अपना घर बना रखा है। महाजेनको प्रशासन द्वारा लाखों-करोड़ों रूपये खर्च कर बिजली घर में कार्यरत अधिकारी तथा कर्मचारियों के लिए क्वॉटर व्यवस्था की गई है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी की वजह से कॉलनी की हालत दिन ब दिन ख़राब हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खापरखेड़ा बिजली घर प्रकाश नगर कॉलनी में कर्मचारियों के लिए बनाये क्वॉटर में लावारिस जानवर निवास कर रहे है। यह नजारा हर दिन देखा जा सकता है। कॉलनी परिसर की देख-रेख करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किये गए है। लेकिन यह सुरक्षा गार्ड अधिकारियों के बंगलों की ज्यादा सुरक्षा कर रहे है। कॉलनी परिसर में कई बार चोरी की घटनाये हो चुकी है। उसके बावजूद भी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कॉलनी की सुरक्षा भगवान भरोसे दिखाई दे रही है। खापरखेड़ा प्रकाश नगर कॉलनी में हजारो की संख्या में कर्मचारी रहते है। परंतु समय पर साफ़-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का आलम बना हुआ है। जब कि गंदगी की वजह से कुत्ते, सुअर, गाय यह आदि लावारिस जानवर खुलेआम मंडराते रहते है। लावारिस जानवरो को लेकर लोगो में भय व चिंता का वातावरण बना हुआ है। समय रहते हुए प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में जानमाल की हानि हो सकती है। अब यह देखना है कि महाजेनको प्रशासन द्वारा आगे क्या कदम उठाये जाते है। इस पर आम जनता की नजर टिकी हुई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.