
पहले चरण के तहत 20 फरवरी से बचत खातों से हर हफ्ते 24,000 रुपये की जगह 50,000 रुपये तक निकाले जाने की छूट की गई थी। मौद्रिक नीति की समीक्षा की घोषणा के दौरान रिजर्व बैंक डेप्युटी गवर्नर उर्जित पटेल ने इसकी जानकारी दी थी। नोटबंदी के बाद कैश निकासी की सभी तरह की सीमाएं होली के दिन से समाप्त हो गई हैं।
नोटबंदी के करीब 4 महीनों बाद कैश निकासी से जुड़े सभी रोक पहले जैसे हो जाएंगे। काला धन और फेक करंसी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 86 प्रतिशत करंसी को अमान्य घोषित कर दिया था। रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद कई बार नियमों को बदलते हुए बैंक और एटीएमस से कैश निकासी पर शर्तें लगा दी थीं।
फुटाला तालाब के पास भुट्टे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर...
संत निवृत्तिनाथ पालखी का पंढरपुर प्रस्थान
टीईटी पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन
गैस टैंकर की टक्कर, एक की मौत
आरडी फार्म हाउस कार्रवाई पर फिलहाल रोक
नागपुर में कार बेचने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी







