Published On : Fri, Jul 14th, 2017

बीजेपी गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार कर मनाएगी सीएम का जन्मदिन

Advertisement


नागपुर
: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आगामी 22 जुलाई को जन्मदिन है। अपने नेता के जन्मदिन को उत्साह के साथ मानाने की तैयारी उनके गृह नागपुर के पार्टी नेता कर रहे है। जन्मदिन के कार्यक्रम के स्वरुप की चर्चा करने के लिए शुक्रवार को पार्टी की शहर कार्यकारणी ने बैठक का आयोजन किया जिसमे तय हुआ की मुख्यमंत्री का जन्मदिन गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार कर के मनाया जायेगा। शहरध्यक्ष सुधाकर कोहले ने बैठक में उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहाँ कि पार्टी अपने गुणवंत मुख्यमंत्री का जन्मदिन गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार करके मनाएगी। 22 जुलाई के दिन शहर के सभी प्रभागों के आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सत्कार किया जायेगा।

हनुमान नगर स्थित सन्त रविदास सभाग्रह में आयोजित बैठक को विधायक सुधाकर देशमुख ने संबोधित हुए कहा की मुख्यमंत्री बनने के पुर्व महानगर पालिका में महापौर रहते हुए मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाओ से शहर को लाभान्वित किया है। विधानसभा में विपक्ष की भूमिका प्रस्तुत करते हुए उनके मन में राज्य की से जुड़े विषयो को न्याय दिलाने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने से लेकर वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश को विकास के शिखर तक पँहुचााने में अपनी क्षमता के आधार पर दिन रात प्रयत्न किया। राज्य की आर्थिक स्थिति मजबुत नही होने के बावजूद मुख्यमन्त्री फडनविस ने अपनी कुशल गुणवंत बुद्धि से रास्ता निकालकर राज्य के लाखो किसानों का कर्ज माफ किया विधायक कृष्णा खोपड़े ने महानगर पालिका के उनके कार्यो का उल्लेख करते हुए उनके कार्यकाल को अहम बताया।

खोपड़े ने कहाँ कि अनेक बार महानगर की पालिका में आर्थिक स्थिति खराब रहती थी फिर भी हमारे नेता ने विकास कार्यो को ध्यान में रखते हुए अनेक मार्गो से निधि उपलब्ध करवाया था। बैठक में विधान परिषद सदस्य गिरीश व्यास, विधायक विकास कुंभारे, महापौर नन्दाताई जिचकार,विदर्भ सन्गठन मंत्री डॉ उपेन्द्र कोठेकर, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर,सन्दीप जाधव, सन्दीप जोशी, राजू हड़प, प्रमोद पेंड़के, जयप्रकाश गुप्ता,किशन गावंडे, दिलीप गौर, किशन गावंडे, बंडू राऊत, संजय ठाकरे, महेंद्र राऊत, रमेश भंडारी, देवेंद्र दस्तुरे, प्रभाकर येवले, अर्चना डेहनकर अदि नेता उपस्थित थे। इस दौरान अपनी बात रखते हुए सत्ता पक्ष नेता संदीप जौशी ने बताया की महानगर पालिका की आर्थिक स्थिति खराब होने के वजह से अभय योजना शुरू की गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.